Sunday, July 27, 2025

फिल्मी जगत के लोगों ने शंकराचार्य जी से लिया आशीर्वाद



फिल्मी जगत के लोगों ने शंकराचार्य जी से लिया आशीर्वाद

दु:ख से घबराना नहीं : शंकराचार्य 

सुधाचंद्रन, सिमरन कौर, आचार्य त्रिपाठी ने लिया जगद्गुरु का आशीर्वाद

जीवन में जब कभी भी दुख आए तो उसे बिल्कुल घबराना नहीं। सत्य पर अडिग रहना। दु:ख परेशान करता है, लेकिन उसके बाद दिन बदलते हैं। किसी भी हालत में विचल नहीं होना चाहिए। सत्य हमेशा विजयी होता है। इसीलिए हमारे सनातन में सत्यनारायण की कथा कही जाती है। यह बात जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कही। यहां मुंबई में बोरीवली स्थित कोराकेंद्र ग्राउंड पर चल रहे उनके चातुर्मास्य महामहोत्सव में रविवार को प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री व 'मयूरी' के नाम से लोकप्रिय नृत्यांगना सुधाचंद्रन, फिल्म 'गदर' की हीरोइन सिमरन कौर, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी आदि सहित अनेक गणमान्यों ने महाराजश्री का दर्शन किया और उनसे आशीर्वाद लिया। महाराजश्री के पावन सानिध्य में कोराकेंद्र ग्राउंड पर बने विशाल शामियाने में 108 कुंडों में वैदिक मंत्र उपचार के बीच 33 करोड़ गांव प्रतिष्ठा महायज्ञ पूरे जोश और उल्लास से जारी है। यज्ञ की परिक्रमा करने श्रद्धालुओं का कारवां लगातार उमड़ रहा है। महाराजश्री के सानिध्य में देशभर में चलने वाले गुरुकुलम से पधारे हुए सैकड़ो विद्यार्थी आयोजन स्थल पर दिनभर वैदिक क्रियाएं, मंत्रोच्चार व अनुष्ठान आदि से बोरीवली के इस क्षेत्र को धार्मिक-आध्यात्मिक वातावरण से पावन कर रहे हैं। आयोजकों ने मुंबईवासियों से अपील की है कि अभी इस दिव्य-भव्य चातुर्मास्य महामहोत्सव में पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य के दर्शन व उनके आशीर्वाद का पुण्य लाभ अवश्य उठाएं। श्रवण के पवित्र महीने में प्रतिदिन सुबह रुद्राभिषेक भी आमजनों के लिए उपलब्ध है।

● आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने वर्धांति महोत्सव के अवसर पर आदि शंकराचार्य की विशाल एवं आकर्षक प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण कर महाराजश्री ने विधिवत पूजन किया एवं माल्यार्पण करके नमन किया। इसे कोराकेंद्र ग्राउंड पर बने विशाल पूजा पंडाल में आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया है।
    
                  Source: Press release

Saturday, July 26, 2025

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया शंकराचार्य का पादुका पूजन


परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का 56वां जन्मदिवस आज यहां बोरीवली स्थित कोरा केंद्र मैदान पर धूमधाम से मनाया गया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराजश्री का पादुका पूजन किया और उन्हें गाय की प्रतिमा प्रदान की। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक उदित नारायण और सुप्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने मनभावन भजनों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में विधायक प्रकाश सुर्वे, विधायक संजय उपाध्याय सहित देशभर से पधारे साधु संत व वशिष्ट हस्तियां उपस्थिति रहीं। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सभी को आशीर्वाद दिया और उन्होंने कहा कि गौ मता ही भारत की सत्य सनातन संस्कृति की रक्षा करेगी। इसलिए हम सभी को मिलकर गौमाता की रक्षा करनी है। अपने आशीर्वचन में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र राज्य ने गौमाता को राजमाता का दर्जा देकर इतिहास रच दिया है। अब पूरे भारत में इतिहास रचना है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश में गौमाता ही सनातन संस्कृति की रक्षा कर सकती है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए अभियान चला रहे हैं, उनके साथ पूरा महाराष्ट्र खड़ा है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में गौमाता को राजमाता का दर्जा देने के एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्रित्व काल के निर्णय पर उनका नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज कराने की शंकराचार्य ने घोषणा की है। इस पर प्रतिक्रया देते हुए श्री शिंदे ने कहा कि इसे मैं प्रसाद के रूप में स्वीकार करता हूं। यह अकेले एकनाथ शिंदे का नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र की जनता का सम्मान है। उन्होंने यह भी कहा कि गौ माता के लिए इस तरह का साहसिक निर्णय लेने की प्रेरणा उन्हें स्वामीजी के ही कारण मिली। श्री शिंदे ने आगे कहा कि अन्याय के खिलाफ हिम्मत करनी होती है और महाराष्ट्र ने यह देखा है।
इस अवसर पर राजकुमार जाजू और अभिषेक जाजू ने सपरिवार महाराजश्री को सोने का मुकुट पहनाया व अन्य आभूषण पहनाए। इससे पहले एम.एल. सोनी परिवार ने कन्या पूजन किया। जयकांत शुक्ला, अशोक साहू, अभिषेक जाजू आदि तुलादान किया।
महाराजश्री के मीडिया प्रभारी योगीराज सरकार और चातुर्मास समिति के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदजी इन दिनों बोरीवली पश्चिम में कोराकेंद्र मैदान पर चातुर्मास्य महामहोत्सव को सानिध्य प्रदान कर रहे हैं। उनके वर्धंती महोत्सव पर सुबह से ही उत्सव की धूम रही। ईश्वर पर कन्या पूजन जरूरतमंदों को छतरियों का वितरण, गायों को चारा खिलाने के साथ ही अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।महाराष्ट्र के सानिध्य में 108 कुंडों में 33 करोड़ गौ-प्रतिष्ठा महायज्ञ भी निरंतर जारी है।

               Source : Press release

Monday, July 7, 2025

पृथ्वी तिवारी की भोजपुरी सिनेमा में धूम मचाने आ रही है फिल्म "छाया"



प्रग्यामैटिक फिल्म प्रा लि के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक और शानदार फिल्म की शुरुआत हो गई है। निर्माता गौरव छाबड़ा और प्रियंका छाबड़ा की जोड़ी ने अपनी नई फिल्म "छाया" की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन जसपाल कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्म "छाया" की टीम ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इस फिल्म को बनाने में अपना योगदान दिया है। "छाया" एक भावपूर्ण कहानी है जो दर्शकों को आकर्षित करेगी।

फिल्म के कलाकार

फिल्म में पृथ्वी तिवारी, रक्षा गुप्ता, अंशु तिवारी, अनुप अरोड़ा, देव सिंह, रोहित सिंह मटरु, टीएन त्रिपाठी,प्रमोद पाण्डेय, अनुपमा यादव, मनोज द्विवेदी, रमेश यादव, रोहित श्रीवास्तव, विनोद तिवारी, चेतन सिंह,जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की टीम

फिल्म का निर्देशन जसपाल कर रहे हैं, सह निर्माता एहसास कंजीलाल हैं, जबकि डीओपी कृष्णा पाण्डेय हैं। प्रोजेक्ट डिजाइनर संदीप मिश्रा हैं और सहायक निर्देशक संजय तिवारी, राजेश अच्युतन और विशाल शर्मा हैं। फिल्म की कथा संदीप मिश्रा ने लिखी है, जबकि पटकथा और संवाद संजय तिवारी और चंदन सिंह ने लिखे हैं। फिल्म का संगीत मधुकर आनंद और रवि राज दिपू ने दिया है, जबकि गीतकार रविराज दिपु, प्रमोद पाण्डेय और संदीप मिश्रा हैं। फिल्म के कला निर्देशक पवन शर्मा हैं, जबकि कैमरा विमल पाण्डेय हैं। मेकअप सोनू तिलक धारी और नन्दू ने किया है, जबकि स्टाइलिश सुमन गुप्ता हैं। फिल्म के कार्यकारी निर्माता विपिन सिंह हैं, जबकि एकाउंटेट रोहित श्रीवास्तव, स्वप्निल चक्रवर्ती, सोमनाथ देव और मनीष कुमार हैं। फिल्म के कास्ट्यूम विद्या मौर्या ने डिज़ाइन किए हैं, जबकि पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। कास्टिंग डायरेक्टर रमेश यादव हैं और स्टील कैमरा अनिल भूषण हैं। 

फिल्म की रिलीज

"छाया" की रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। फिल्म के निर्माताओं को उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी।