Showing posts with label कपिल देव: मैं दुनिया भर के गुरुद्वारों को एक साथ लाना चाहता था. Show all posts
Showing posts with label कपिल देव: मैं दुनिया भर के गुरुद्वारों को एक साथ लाना चाहता था. Show all posts

Friday, April 19, 2019

कपिल देव: मैं दुनिया भर के गुरुद्वारों को एक साथ लाना चाहता था

गुरु नानक देव जी के जन्म के 550 साल पूरे होने पर सिख धर्म पर एक किताब ले कर आए क्रिकेट लीजेंड

क्रिकेट दिग्गज कपिल देव और दुबई के उद्यमी अजय सेठी गुरु नानक देव जी की जयंती के 550 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कॉफी टेबल बुक 'वी द सिख्स' ले कर आए हैं.

कुछ महीने पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में 'वी द सिख्स' का अनावरण किया और अब ये जोड़ी इसे अमेरिका ले कर जा रही हैं.

'वी द सिख्स' सिख धर्म का जश्न मनाता है और दुनिया भर के 100 गुरुद्वारों के चित्रों और मूल चित्रों, जो पहले कभी नहीं देखे गए है, उसे एक जगह पर संकलित करता है. कपिल देव और अजय सेठी वर्तमान में अमेरिका में इस किताब के साथ दौरा कर रहे हैं. अमेरिकी शहर फ्रेस्नो में बैसाखी पर लॉन्च होने के बाद यह किताब हर सिख के सीने को गर्व से प्रफुल्लित करता है.

कपिल देव ने अमेरिका में पुस्तक लॉन्च करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, "यह अद्भुत था. वो लोग जो 30-40 साल पहले देश छोड कर यहां आ गए थे, मुझे लगता है कि वे पहले से भी ज्यादा वाहे गुरु के करीब है. हमारे पास शानदार लोग हैं. उनके पास इतना जज्बा, इतना जुनून है, जिसे शब्दों में समझाना भी मुश्किल है."

श्री अजय सेठी के बारे में बोलते हुए, कपिल देव ने कहा, "कभी-कभी आपके दिमाग में असंभव सपने आते हैं. लेकिन अगर आपके पास ऐसे महान दोस्त हैं जो आपका समर्थन करने के लिए तैयार हैं तो सब संभव हो जाता है. अजय ने इस किताब को तैयार करने में काफी मदद की. भारत में पुस्तक प्रकाशित करना मुश्किल है क्योंकि एक कंपनी बनाने के लिए बहुत सारे काम करने होते है. ऐसे में, अजय मेरे समर्थन में आए और उन्होंने कहा कि वे सब संभाल लेंगे. अजय मेरे लिए एक आशीर्वाद बन कर आए.”

इसके बाद, वे फ़्रेमोंट, सैन डिएगो और फीनिक्स जैसी अमेरिकी शहरों की यात्रा करेंगे और बाद में यह दौरा संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पहुंचेगा. इसके बाद वे कनाडा के टोरंटो और फिर अंत में यूनाइटेड किंगडम के लंदन पहुंचेंगे.

यह सब तब शुरू हुआ जब कपिल देव ने पाकिस्तान के एक गुरुद्वारे का दौरा किया और वह इस अनुभव से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने दुनिया के सभी कोनों में स्थित गुरुद्वारों को एक प्रकाशन (किताब) में लाने का फैसला किया. पुस्तक को तीन खंडों में विभाजित किया गया है- गुरु, इतिहास, कलाकृतियाँ और गुरुद्वारे.

पूर्व पीएम, मनमोहन सिंह ने सिख धर्म के प्रति कपिल देव के इस काम की सराहना करते हुए कहा, "केएएस होल्डिंग “वी द सिख” के प्रकाशन के लिए प्रशंसा की हकदार है. यह अपनी तरह की पहली पुस्तक है क्योंकि यह विश्व के सभी कोनों से गुरुद्वारों की तस्वीरें साझा करती है.”

कपिल देव ने 1983 विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को जीत दिलाई थी और दुबई स्थित चैनल 2 ग्रुप के चेयरमैन अजय सेठी एक दूरदर्शी उद्यमी और कला, प्राचीन वस्तु और खेल के संरक्षक हैं. उनका व्यवसाय कई महाद्वीपों में फैला हुआ हैं. और ऐसे लोग जब एक साथ आते हैं तो फिर कोई भी काम शानदार होना तय हो जाता है.