Showing posts with label कोचिंग बच्चों के साथ होली का हुडदंग |. Show all posts
Showing posts with label कोचिंग बच्चों के साथ होली का हुडदंग |. Show all posts

Tuesday, March 19, 2019

कोचिंग बच्चों के साथ होली का हुडदंग |


कोटा | 19 मार्च 2019 | रंगों के पर्व होली पर कोटा में अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर रह रहे कोचिंग के बच्चे को अपने परिवारजनों की कमी महसूस ना हो लिए सोसाइटी हैज ईव इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट और वीमेन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ऑफ वर्ल्ड के द्वारा कुन्हाड़ी में स्थित हॉस्टल में होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया जिसमें ट्रस्ट के पदाधिकारी निधि प्रजापति, सोनी नेहलानी और शोभा कँवर ने हँसा त्यागी के साथ मिलकर वहाँ उपस्थित बालिकाओं को गुलाल लगाई, गीतों पर थिरके और मिठाई खिलाई | होली खेलने के साथ निधि प्रजापति ने सफलता के चाबी, उसके चरण और लक्ष्य प्राप्ति के तरीके बताये और शोभा कँवर ने बच्चों को परीक्षा में कैसे अपने आप को खुश, स्वस्थ्य और शांत रखे विषय पर टिप्स दिए | सोनी निहलानी ने विद्यार्थियों को स्वस्थ्य नींद का महत्त्व बताया  | हँसा त्यागी ने होली पर्व का महत्त्व बताते हुए उसके इतिहास के बारे में बताया और धन्यवाद ज्ञापित किया | इस अवसर पर बच्चों ने कोटा में अपने परिवार जनों से दूर रहते हुए भी होली का त्यौहार कोटा वासियों के साथ मानने की ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की हमें विश्वास है की कोटा कभी भी हमें अकेला महसूस होने  नहीं देता है और सदैव हमें प्रेरित करता है |