Showing posts with label बोरिवली और परिसर में नवं वर्ष स्वागत यात्रा का जल्लोष. Show all posts
Showing posts with label बोरिवली और परिसर में नवं वर्ष स्वागत यात्रा का जल्लोष. Show all posts

Saturday, April 6, 2019

बोरिवली और परिसर में नवं वर्ष स्वागत यात्रा का जल्लोष

मुंबई ६ अप्रैल २०१९: हिंदू नववर्ष का पहला दिन 'गुढीपाडवा' का त्यौहार राजनैतिक दल के नेताओं ने बड़े ही जोश में बोरीवली, दहिसर, मलाड आदी इलाके में मनाया गया। जगह-जगह बड़ी-बड़ी स्वागत यात्रा, बाईक रैली जुलूस निकाला गया। अनेक जगहों पर उंची -उंचीगुढी खड़ी कर के पारंपरिक वेशभूषा में, नऊवारी साडी और नथ पहन कर महिलाओं ने उत्तरी मुंबई महायुती के उम्मीदवार गोपाल शेट्टी का अभिष्टचिंतन किया और नववर्ष की शुभकामनाएं प्रदान की। शेट्टी भी भोर सुबह ही 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' द्वारा आयोजित स्वागत यात्रा में सहभागी हुए। 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ'द्वारा चिकूवाडी, जॉगर्स पार्क, बोरिवली पश्चिम में भव्य स्वागत यात्रा का आयोजन किया था । इस समय केसरीया झंडा, भव्य रंगावली से स्वागत कर समस्त स्थानिक एवं यात्रा में शामील लोगों को  हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गयी। शेट्टी का स्वागत पट्टाखे फोड़ कर किया गया। वह भी पारंपारिक फेटा पहन कर स्वागत यात्रा में शामील हुए। और समस्त लोगों को हिंदू नव वर्ष की बधाईयॉं दी।  इस समारोह में शिवसेना विधायक विलास पोतनीस, नगरसेविका अंजली खेडकर, मराठी सिनेमा और धारावाहिक में काम करनेवाले अभिनेता अरुण नलावडे आदी मान्यवर उपस्थित थे।

'युथ कल्चरल असोसिएशन' द्वारा आयोजित 'स्वर ओंकार' द्वारा प्रबोधनकार ठाकरे सभागृह में सुमधूर गानों का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस सुरेली  महफिल में नचिकेत लेले, सौरभ वखारे, आसावरी जोशी आदी गायक- गायिकाओं द्वारा सुमधुर गानों की बौछार की गयी, जिस से नववर्ष की सुबह यादगार साबीत हुई। कमलेश भडकमकर द्वारा संगीत संयोजन, अभिनेत्री सीमा देशमुख का सूत्रसंचालन, श्रृती भावे, अमित गोठीवरेकर, विजय जाधव, सागर गिजरे ने वाद्य वृंदपर साथसंगत दी।  इस समय उत्तरी मुंबई महायुती के उम्मीदवार गोपाल शेट्टी, राज्य स्कूली शिक्षा एवं खेलकूद मंत्री विनोद तावडे जी ने उपस्थित हो कर सभी को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं प्रदान की। सभी कलाकारों के हुनर की तारीफ करते हुए उन्हें भेंट भी प्रदान की। 

'श्री. राम सेवा समिती' द्वारा आयोजित श्री. राम नवमी समारोह के उपलक्ष में आयोजित पालकी में शेट्टी ने पालकी को कंधा दिया।  साथ ही 'हिंदू स्वागत समिती' दहिसर द्वारा आयोजित शोभायात्रा में विभिन्न वाद्य बजाकर उनका स्वागत किया गया।

'हिंदू नववर्ष स्वागत समिती- दहिसर' द्वारा गावदेवी मंदिर, दहिसर पूर्व से आरंभित नववर्ष शोभायात्रा में मंत्री विनोद तावडे, विधायिका मनीषा चौधरी आदी मान्यवर उपस्थित थे। गावदेवी, सावे नगर से शुरू हुई यह शोभायात्रा कांदरपाडा भावदेवी खेल के मैदान के पास समाप्त हुई।  इस यात्रा में छोटे बच्चे।,स्कूली छात्राएं, बड़े पैमाने में उपस्थित थे। बालकों ने मृदूंग पर बीट पकडते हुए जयघोष किया। माथे पर अंकित चंद्र और हाथ में पकडे केसरियॉं झेंडे को लिए नन्हें बच्चे सभी के आकर्षण का विषय बने हुए थे।