पिछले 13 वर्षों से बॉलीवुड जी अग्रणी पत्रिका " फिल्म्स टुडे " के स्पेशल अंक की लांचिंग मुम्बई जुहू के जुहू प्लाजा होटल में सम्पन्न हुई । यह फ़िल्म पत्रिका अब तक बॉलीवुड के सितारों को कवर पेज पर लांच करती आई है,लेकिन इस बार किसी बॉलीवुड के सितारे के बजाए ऐसे सितारे को अपने कवर पेज पर लांच किया जो काफी समय से सामाजिक कार्यो से जुड़े हुए है ।
जी हां हम बात कर रहे हैं सत्येंद्र पाल सिंह आहुजा के बारे में जो आल इंडिया एंटी टैरोरिस्ट फ्रंट के मुंबई अध्यक्ष हैं जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा हैं। इसके सतह ही सत्येंद्र पाल सिंह आहूजा मुंबई कपड़ा मार्केट के भी प्रेसीडेंट हैं और बहुत सारी सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर सामाजिक कार्य कर रहे है ।इस अवसर पर फिल्म्स टुडे के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव को बधाई देने के लिए तमाम गणमान्य व्यकि उपस्थित थे जिसमें बॉलीवुड के जाने माने संगीतकार रामशंकर , सुनील पाल ,मिथिला पुरोहित ,सुभ मल्होत्रा , सिमरन मल्होत्रा, बाबू भाई थीबा आदि शामिल थे ।
इस अवसर पर फिल्म्स टुडे के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बचपन मे बाबू जी कहा करते थे कि बेटा सर आसमान पर और पैर जमीन पर रखना । मैं इसी सोच और आपलोगो के आशीर्वाद से आज इस मुकाम तक पहुंच पाया हूँ ।
Showing posts with label फ़िल्म पत्रिका " फिल्म्स टुडे " के स्पेशल अंक की लॉंचिंग. Show all posts
Showing posts with label फ़िल्म पत्रिका " फिल्म्स टुडे " के स्पेशल अंक की लॉंचिंग. Show all posts
Saturday, March 30, 2019
फ़िल्म पत्रिका " फिल्म्स टुडे " के स्पेशल अंक की लॉंचिंग
Subscribe to:
Posts (Atom)